
सहारनपुर2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के देवबंद में शनिवार सुबह एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। इससे वहां काम कर रहे लोगों के शरीर के टुकड़े दूर-दूर तक बिखर गए। कितनी मौत हुई हैं अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। हादसे के समय फैक्ट्री में 9 लोग थे। इनमें से कई मलबे के नीचे दब गए।
फैक्ट्री निहालखेड़ी गांव में है। यह जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर और देवबंद तहसील से करीब 8 किलोमीटर दूर है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। इलाके को सील कर दिया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
4 तस्वीरें देखिए

फैक्ट्री में काम कर रहे लोगों को चीथड़े उड़ गए। चीथड़े उड़कर 50 मीटर दूर जा गिरे।

विस्फोट इतना जोरदार था कि पूरी बिल्डिंग ढह गई।

हादसे में घायलों लोगों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विस्फोट के बाद गांववालों ने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए।
सुबह 7 बजे आग लगी फिर कई धमाके हुए नेशनल हाईवे-59 पर निहालखेड़ी गांव है। यहां एक बीघा जमीन में पटाखा फैक्ट्री चल रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शनिवार सुबह 7 बजे फैक्ट्री में अचानक आग लग गई, फिर एक के बाद एक कई धमाके हुए। विस्फोट इतना भीषण था कि अंदर काम कर रहे लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला।
कुछ ही सेकेंड में पूरी बिल्डिंग ढह गई। काम कर रहे लोग मलबे के नीचे दब गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- 2 किमी दूर तक धमाके की आवाज सुनाई दी। विस्फोट हुआ तो ऐसा लगा जैसे भूकंप आया हो। आसपास के गांव के हजारों लोग मौके पर पहुंच गए। कई थानों की फोर्स मौके पर बुला ली गई है।

अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट का काफी सामान रखा हुआ था।
नाराज लोगों ने हाईवे किया जाम हादसे में किसकी मौत हुई कौन जिंदा है? अभी कुछ भी पता नहीं चल पा रहा है। हादसे से गुस्साए परिजनों ने हाईवे जाम कर दिया। सड़क पर बैठ गए हैं। परिजनों का आरोप है कि अवैध फैक्ट्री चलाई जा रही थी।

घटना की सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है…