
- Hindi News
- National
- Shashi Tharoor Said Intelligence System Of Any Country Is Not 100 Foolproof
तिरुवनंतपुरम4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

शशि थरूर ने कहा- पाकिस्तान को सख्त एक्शन का सामना करना पड़ेगा।
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पहलगाम आतंकी हमले की तुलना आतंकी संगठन हमास के इजराइल पर किए हमल से की। उन्होंने कहा- इजराइल के पास मजबूत खुफिया तंत्र होने के बावजूद हुआ। क्योंकि उन्हें हमले की जानकारी नहीं थी। किसी भी देश के पास कभी भी 100% खुफिया जानकारी नहीं हो सकती है।
थरूर ने कहा- बिलावल भुट्टो का सिंधु जल रोकने पर दिया खून बहने वाला बयान केवल भड़काऊ बयानबाजी है। हम पाकिस्तानियों को कुछ नहीं करना चाहते, लेकिन अगर वे हमारे साथ कुछ करते हैं, तो जवाब के लिए तैयार रहें। अगर खून बहेगा तो हमारे मुकाबले उनकी तरफ ज्यादा बहेगा।
थरूर ने कहा- पहलगाम हमले में एक पैटर्न है। लोगों को उकसाया जाता है, ट्रेंड किया जाता है, हथियार दिए जाते हैं। अक्सर सीमा पार से डायरेक्ट किया जाता है और पाकिस्तान सभी जिम्मेदारी से इनकार करता है।
22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई। इसमें एक नेपाल का नागरिक भी था। 17 लोग घायल हुए। पीड़ितों के मुताबिक- आतंकियों ने पहले नाम और धर्म पूछा इसके बाद पास से गोलियां मारीं।

थरूर के बयान की 3 बड़ी बातें…
- इजराइल का उदाहरण हमारे पास इजराइल का उदाहरण है। उनके पास दुनिया की सबसे अच्छी खुफिया एजेंसी की बात कही जाती है। दो साल पहले 7 अक्टूबर 2023 को हमास ने अटैक किया। जिसने सबको चौंका दिया। जिस तरह इजरायल युद्ध के अंत तक जवाबदेही का इंतजार कर रहा है। उसी तरह हमें भी मौजूदा संकट को देखना चाहिए और सरकार से जवाबदेही मांगनी चाहिए।
- जो हमले रोके उनकी भी बात हो हम उन आतंकी हमलों के बारे में नहीं जान पाते जिन्हें सफलतापूर्वक विफल कर दिया गया। हम केवल उन हमलों के बारे में ही जान पाते हैं, जिन्हें नहीं रोक सके। यह किसी भी देश में सामान्य बात है। मैं मानता हूं कि विफलताएं भी थीं, लेकिन अभी हमारा मुख्य ध्यान इस पर नहीं होना चाहिए।
- पाकिस्तान पर हो सकता है सख्त एक्शन 2016 के उरी अटैक बाद भारत सरकार ने बॉर्डर पर सर्जिकल स्ट्राइक की। 2019 के पुलवामा अटैक के बाद बालाकोट एयर स्ट्राइक की। अब मुझे लगता है कि हम इससे भी ज्यादा कुछ देखने जा रहे हैं। यह साफ है कि हमारे पास कई ऑप्शन हैं- कूटनीतिक, आर्थिक, खुफिया जानकारी शेयर करना, साइलेंट और खुली कार्रवाई इसमें शामिल हैं।
………………….. पहलगाम आतंकी हमले से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…
पाकिस्तानी मंत्री बोले- भारत 130 परमाणु मिसाइलों के निशाने पर: ये सजावट के लिए नहीं रखीं; सिंधु का पानी रोका तो युद्ध के लिए तैयार रहें

पाकिस्तानी रेल मंत्री हनीफ अब्बासी ने भारत पर परमाणु बम हमले की धमकी दी। उन्होंने कहा, हमने शाहीन, गोरी और गजनवी जैसी 130 मिसाइल भारत के लिए रखी हैं। अगर भारत सिंधु जल संधि को रोकता है, तो हम उसकी सांसें रोक देंगे। भारत को युद्ध के लिए तैयार रहना होगा। पूरी खबर पढ़ें…
पहलगाम अटैक पर विवादित पोस्ट, 7 राज्यों में 28 गिरफ्तार: इनमें 1-1 विधायक, पत्रकार, वकील और 23 स्टूडेंट शामिल

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी करने पर 7 राज्यों से 28 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इन सभी गिरफ्तारियों में असम के विपक्षी पार्टी AIUDF के विधायक, एक पत्रकार, एक वकील, 2 रिटायर्ड टीचर और 23 स्टूडेंट शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें…