
राम रहीम इस साल दूसरी बार जेल से बाहर आया है। – फाइल फोटो
हरियाणा में रोहतक की सुनारिया जेल में रेप और हत्या के मामले में 20 साल की सजा काट रहा डेरा मुखी गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर जेल से बाहर आया है। उसे 21 दिन की फरलो मिली है। इस दौरान राम रहीम पूरे 21 दिन सिरसा डेरे में ही रहेगा।
.
आज सुबह करीब साढ़े 6 बजे उसे कड़ी सुरक्षा के बीच जेल से सिरसा के लिए रवाना किया गया।
इससे पहले वह 2 फरवरी 2025 को ही 30 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया था। तब उसने पैरोल के 10 दिन सिरसा डेरा और 20 दिन यूपी के बरनावा में काटे थे। इस बार 21 दिन की फरलो के दौरान वह सिरसा डेरे में रहेगा और अनुयायियों से मुलाकात करेगा।
बताया जा रहा है कि राम रहीम के इस बार बाहर आने का कारण डेरे का स्थापना दिवस समारोह है। सिरसा डेरे को डेरा सच्चा सौदा के नाम से जाना जाता है। इसकी स्थापना 29 अप्रैल 1948 को संत शाह मस्ताना ने की थी। इस बार डेरे का 77वां स्थापना दिवस है। इसमें शामिल होने के लिए इस बार राम रहीम बाहर आया है।
हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…