Skip to content

Top Stories

Top Stories

Primary Menu
  • Breaking News
  • UNIT CONVERTER
  • QR Code Generator
  • SEO META TAG GENERATOR
  • Background Remover Tool
  • Image Enhancer Tool
  • Image Converter Tool
  • Image Compressor Tool
  • Keyword Research Tool
  • Paint Tool
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
HOME PAGE
  • Home
  • Current Affairs
  • Padma Awards List 2025 Update; Shekhar Kapoor Pankaj Udhas | Rashtrapati Bhavan | क्रिकेटर आर अश्विन को पद्मश्री: हॉकी खिलाड़ी श्रीजेश को पद्म भूषण मिला; कुवैत की योग टीचर शेखा अली पद्मश्री से सम्मानित
  • Current Affairs

Padma Awards List 2025 Update; Shekhar Kapoor Pankaj Udhas | Rashtrapati Bhavan | क्रिकेटर आर अश्विन को पद्मश्री: हॉकी खिलाड़ी श्रीजेश को पद्म भूषण मिला; कुवैत की योग टीचर शेखा अली पद्मश्री से सम्मानित

VedVision HeadLines April 28, 2025
Padma Awards List 2025 Update; Shekhar Kapoor Pankaj Udhas | Rashtrapati Bhavan | क्रिकेटर आर अश्विन को पद्मश्री: हॉकी खिलाड़ी श्रीजेश को पद्म भूषण मिला; कुवैत की योग टीचर शेखा अली पद्मश्री से सम्मानित


  • Hindi News
  • National
  • Padma Awards List 2025 Update; Shekhar Kapoor Pankaj Udhas | Rashtrapati Bhavan

नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में सोमवार को 2025 के लिए पद्म अवॉर्ड्स दिए। साल की पहली पद्म सेरेमनी में 71 हस्तियों को पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री से सम्मानित किया गया। जबकि बाकी हस्तियों को जल्द ही एक अलग समारोह में सम्मानित किया जाएगा। सोमवार को हुई सेरेमनी में 4 पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 57 पद्म श्री पुरस्कार दिए गए।

कला के क्षेत्र में साउथ फिल्मों के एक्टर अजीत और फिल्म डायरेक्टर शेखर कपूर को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। वहीं गजल गायक पंकज उधास को मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मान दिया गया। अवॉर्ड उनकी पत्नी फरीदा ने लिया।

क्रिकेटर आर अश्विन को पद्मश्री, हॉकी खिलाड़ी श्रीजेश को पद्म भूषण दिया गया। वहीं कुवैत की योग टीचर शेखा अली को भी चिकित्सा क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

सरकार ने गणतंत्र दिवस से पहले 2025 के लिए 139 पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया था। इनमें शारदा सिन्हा, ओसामु सुजुकी समेत 13 हस्तियों को मरणोपरांत पुरस्कार दिए जा रहे हैं।

19 हस्तियों को पद्म भूषण के लिए चुना गया है। 113 हस्तियों को इस बार पद्म श्री से सम्मानित किया जाना है। पद्म पुरस्कार विजेताओं में 23 महिलाएं हैं। इनमें 10 विदेशी/NRI/PIO/OCI कैटेगरी के लोग भी हैं।

अपडेट्स

02:48 PM28 अप्रैल 2025

  • कॉपी लिंक

सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश हरिलाल सोनी को पद्मश्री

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश हरिलाल सोनी को पद्मश्री से सम्मानित किया। राष्ट्रपति मुर्मू , हरिलाल को अवॉर्ड देने के खुद डाइस से उतरकर आईं।

02:16 PM28 अप्रैल 2025

  • कॉपी लिंक

गोवा के स्वतंत्रता आंदोलन की नेत्री लीबिया भी सम्मानित

पद्म अवॉर्ड के लिए इस बार 30 गुमनाम हस्तियों को चुना गया है। उनमें 100 साल की लीबिया लोबो सरदेसाई भी शामिल हैं, जिन्होंने गोवा के स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। लीबिया 1955 में पुर्तगाली शासन के खिलाफ लोगों को एकजुट करने के लिए एक जंगली इलाके में एक अंडर ग्राउंड रेडियो स्टेशन – वोज दा लिबरडेबे (स्वतंत्रता की आवाज) की को फाउंडर रही हैं।

02:12 PM28 अप्रैल 2025

  • कॉपी लिंक

ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. विजयलक्ष्मी को पद्मश्री अवॉर्ड

ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. विजयलक्ष्मी देशमाने को चिकित्सा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्मश्री अवॉर्ड मिला।

02:10 PM28 अप्रैल 2025

  • कॉपी लिंक

पैरा एथलेटिक्स कोच डॉ. सत्यपाल को पद्मश्री

पैरा एथलेटिक्स कोच डॉ. सत्यपाल सिंह को खेल के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी से पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

02:08 PM28 अप्रैल 2025

  • कॉपी लिंक

शबद गायक भाई हरजिंदर को पद्मश्री अवॉर्ड

रागी और शबद गायक भाई हरजिंदर सिंह को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

01:58 PM28 अप्रैल 2025

  • कॉपी लिंक

कठपुतली कलाकार भीमाव्वा को पद्मश्री सम्मान

96 साल की कठपुतली आर्टिस्ट भीमाव्वा डोड्डाबलप्पा शिलेक्याथारा को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया। भीमाव्वा चमड़े की कठपुतली कला टोगलु गोंबेयाटा की कलाकार हैं। वे 70 साल से रामायण और महाभारत जैसे महाकाव्य कठपुतली के माध्यम से प्रदर्शित कर रही हैं।

01:47 PM28 अप्रैल 2025

  • कॉपी लिंक

सिंगर जसपिंदर नरूला को पद्मश्री अवॉर्ड

सिंगर जसपिंदर नरूला को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

01:44 PM28 अप्रैल 2025

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी लेखक स्टीफन नैप को पद्मश्री

वैदिक संस्कृति और आध्यात्मिकता पर अपने लेखन के लिए मशहूर अमेरिकी लेखक और शोधकर्ता स्टीफन नैप को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

01:38 PM28 अप्रैल 2025

  • कॉपी लिंक

गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ को पद्मश्री

वैदिक स्कॉलर गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म श्री से सम्मानित किया। इन्होंने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर और वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के भूमि पूजन और प्राण प्रतिष्ठा का शुभ समय तय किया था।

01:32 PM28 अप्रैल 2025

  • कॉपी लिंक

यूपी विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष हृदय नारायण को पद्मश्री

उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्म श्री पुरस्कार प्राप्त हुआ।

01:23 PM28 अप्रैल 2025

  • कॉपी लिंक

हॉकी खिलाड़ी पीआर श्रीजेश को पद्म भूषण अवॉर्ड

पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी पीआर श्रीजेश को खेल के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म भूषण अवॉर्ड दिया।

01:21 PM28 अप्रैल 2025

  • कॉपी लिंक

क्रिकेटर आर अश्विन को पद्मश्री सम्मान

क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन को खेल के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त हुआ।

01:18 PM28 अप्रैल 2025

  • कॉपी लिंक

कुवैत की शेखा अली अल-सबा को चिकित्सा क्षेत्र में पद्मश्री

योग शिक्षा में अग्रणी, कुवैत की शेखा शेखा अली अल-जबर अल-सबा को चिकित्सा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्म श्री पुरस्कार मिला।

01:09 PM28 अप्रैल 2025

  • कॉपी लिंक

एक्टर नंदमुरी बालकृष्ण को पद्म भूषण

एक्टर और आंध्र प्रदेश के विधायक नंदमुरी बालकृष्ण को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

01:08 PM28 अप्रैल 2025

  • कॉपी लिंक

अरुंधति भट्टाचार्य और पवन कुमार गोयनका को पद्म श्री सम्मान

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की पूर्व अध्यक्ष अरुंधति भट्टाचार्य, उद्योगपति पवन कुमार गोयनका को राष्ट्रपति मुर्मू ने पद्म श्री से सम्मानित किया।

01:07 PM28 अप्रैल 2025

  • कॉपी लिंक

सुशील कुमार मोदी को मरणोपरांत पद्म भूषण

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी (मरणोपरांत) को सार्वजनिक मामलों के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। उनकी पत्नी जेसी सुशील मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से यह पुरस्कार ग्रहण किया।

01:05 PM28 अप्रैल 2025

  • कॉपी लिंक

ओसामु सुजुकी को मरणोपरांत पद्म विभूषण

सुजुकी मोटर के पूर्व सीईओ ओसामु सुजुकी (मरणोपरांत) को व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। उनके बेटे और सुजुकी मोटर के सीईओ तोशीहिरो सुजुकी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से यह पुरस्कार ग्रहण किया।

01:02 PM28 अप्रैल 2025

  • कॉपी लिंक

डी नागेश्वर रेड्डी को राष्ट्रपति मुर्मू ने पद्म विभूषण

एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के अध्यक्ष डी नागेश्वर रेड्डी को राष्ट्रपति मुर्मू ने पद्म विभूषण दिया गया।

01:01 PM28 अप्रैल 2025

  • कॉपी लिंक

मलयालम लेखक और फिल्म निर्देशक एमटी वासुदेवन नायर को पद्म विभूषण

मलयालम लेखक और फिल्म निर्देशक एमटी वासुदेवन नायर (मरणोपरांत) को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म विभूषण से सम्मानित किया।

खबरें और भी हैं…



Source link

Continue Reading

Previous: John Gaeta, Founder and CEO of Escape.ai – Interview Series
Next: Fantasy baseball waiver wire: Three pitchers to grab immediately

Related News

Zayed Khan receives a special birthday surprise from his sons as he turns 45
  • Current Affairs

Zayed Khan receives a special birthday surprise from his sons as he turns 45

VedVision HeadLines July 5, 2025
Why is Maharashtra debating over Hindi? | Explained
  • Current Affairs

Why is Maharashtra debating over Hindi? | Explained

VedVision HeadLines July 5, 2025
Sask.’s mortgage delinquency rate is highest among provinces, but it’s getting worse in Ont. and B.C.
  • Current Affairs

Sask.’s mortgage delinquency rate is highest among provinces, but it’s getting worse in Ont. and B.C.

VedVision HeadLines July 5, 2025

Recent Posts

  • Singapore Ends $2.2B Laundering Case With Fines
  • Zayed Khan receives a special birthday surprise from his sons as he turns 45
  • Why is Maharashtra debating over Hindi? | Explained
  • All hail the equity vigilantes
  • Sask.’s mortgage delinquency rate is highest among provinces, but it’s getting worse in Ont. and B.C.

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025

Categories

  • Current Affairs
  • Shopping
  • Uncategorized

You may have missed

Singapore Ends .2B Laundering Case With Fines
  • Uncategorized

Singapore Ends $2.2B Laundering Case With Fines

VedVision HeadLines July 5, 2025
Zayed Khan receives a special birthday surprise from his sons as he turns 45
  • Current Affairs

Zayed Khan receives a special birthday surprise from his sons as he turns 45

VedVision HeadLines July 5, 2025
Why is Maharashtra debating over Hindi? | Explained
  • Current Affairs

Why is Maharashtra debating over Hindi? | Explained

VedVision HeadLines July 5, 2025
All hail the equity vigilantes
  • Uncategorized

All hail the equity vigilantes

VedVision HeadLines July 5, 2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.