Mohan Bhagwat Varanasi Visit; IIT Sudent | Kashi Vishwanath Temple | मोहन भागवत बोले- हिंदुओं के मंदिर-पानी और श्मशान एक हों: IIT BHU के छात्रों को हिंदुत्व का पाठ पढ़ाया, पूछा- बताइये संघ क्या है – Varanasi News

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने शनिवार को वाराणसी में कहा- श्मशान, मंदिर और पानी सब हिंदुओं के लिए एक होना चाहिए। इसी लक्ष्य के साथ संघ काम कर रहा है।

.

हिंदू समाज के सभी पंथ, जाति, समुदाय साथ आएं। यही संघ की परिकल्पना है। संघ का मतलब सबकी मदद करना और युवा शक्ति को सही दिशा देना है।

मोहन भागवत ने IIT BHU के छात्रों को हिंदुत्व का पाठ पढ़ाया। उनसे पूछा बताइये संघ क्या है?

शनिवार सुबह वे काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से 15 मिनट मंत्रोच्चार के बीच बाबा का दर्शन-पूजन और अभिषेक किया।

भागवत के दर्शन-पूजन की 5 तस्वीरें-

मोहन भागवत ने बाबा काशी विश्वनाथ की आरती की।

मोहन भागवत ने बाबा काशी विश्वनाथ की आरती की।

मंदिर के पदाधिकारियों ने RSS प्रमुख का स्वागत शॉल ओढ़ाकर किया।

मंदिर के पदाधिकारियों ने RSS प्रमुख का स्वागत शॉल ओढ़ाकर किया।

मोहन भागवत ने शहद से बाबा विश्वनाथ का अभिषेक किया।

मोहन भागवत ने शहद से बाबा विश्वनाथ का अभिषेक किया।

काशी विश्वनाथ का दर्शन-पूजन करने के बाद RSS प्रमुख बाबा काल भैरव मंदिर पहुंचे।

काशी विश्वनाथ का दर्शन-पूजन करने के बाद RSS प्रमुख बाबा काल भैरव मंदिर पहुंचे।

बाबा कालभैरव का मोहन भागवत ने आशीर्वाद लिया।

बाबा कालभैरव का मोहन भागवत ने आशीर्वाद लिया।

भागवत ने IIT छात्रों से पूछा- बताइये संघ क्या है?

संघ प्रमुख IIT BHU के जिमखाना मैदान में 70 मिनट तक रहे। उन्होंने IIT के 100 से ज्यादा छात्रों का योग, खेल और वैदिक मंत्रों का उच्चारण देखा। छात्र उन्हें देख कर जय बजरंगी, भारत माता की जय और वंदे मातरम् का उद्घोष करते दिखे।

भागवत ने छात्रों से पूछा- क्या आप संघ को समझते हैं, बताइये संघ क्या है? इस पर छात्रों ने कहा- संघ का मतलब हिंदुत्व को बढ़ावा देना। सनातन की रक्षा करना। धर्म कोई भी हो, सबकी मदद करना और युवा शक्ति को सही दिशा दिखाना, यही संघ है।

संघ संगठन का उद्देश्य हिंदू धर्म को मजबूत करने का है। हिंदुत्व की विचारधारा को फैलाना है। भारतीय संस्कृति और उसके सभ्यता के मूल्यों को बनाए रखने के आदर्श को बढ़ावा देना है। यह आपको भी ख्याल रखना चाहिए।

हिंदू समुदाय को मजबूत करने के साथ ही हिंदुत्व की विचारधारा को फैलाना है। भारतीय संस्कृति और उसके सभ्यतागत मूल्यों को बनाए रखने के आदर्श को बढ़ावा देना है। हम अपनी भाषा, संस्कृति और संस्कार को बचाने के लिए खुद से पहल करें।

शुक्रवार शाम IIT BHU के जिमखाना मैदान में छात्रों को मोहन भागवत ने संबोधित किया।

शुक्रवार शाम IIT BHU के जिमखाना मैदान में छात्रों को मोहन भागवत ने संबोधित किया।

काल भैरव मंदिर के महंत बबलू मिश्रा ने मोहन भागवत का स्वागत किया।

काल भैरव मंदिर के महंत बबलू मिश्रा ने मोहन भागवत का स्वागत किया।

———————————- ये खबर भी पढ़िए

काशी में मोहन भागवत का विरोध, कांग्रेस का हंगामा:ACP से धक्का-मुक्की; प्रदर्शनकारी बोले- RSS प्रमुख का हिंदुत्व दिखावा, महाकुंभ नहीं गए

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत का काशी में विरोध हुआ। गुरुवार की शाम करीब 7 बजे भागवत का काफिला सिगरा चौराहे से गुजर रहा था। उससे 100 मीटर पहले भारत माता मंदिर के पास कांग्रेस के NSUI कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे। पढ़िए पूरी खबर…

Source link