Manoj Kumar Funeral LIVE Photo Update | Mumbai Juhu Shamshan Ghat | मनोज कुमार का आज होगा अंतिम संस्कार: 11:30 बजे जुहू पवनहंस श्मशान घाट पर दी जाएगी मुखाग्नि, कल हुआ था निधन

Manoj Kumar Funeral LIVE Photo Update | Mumbai Juhu Shamshan Ghat | मनोज कुमार का आज होगा अंतिम संस्कार: 11:30 बजे जुहू पवनहंस श्मशान घाट पर दी जाएगी मुखाग्नि, कल हुआ था निधन


3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एक्टर-डायरेक्टर मनोज कुमार का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुंबई में जुहू स्थित पवनहंस श्मशान घाट पर 11:30 बजे मुखाग्नि दी जाएगी। शनिवार को अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव देह उनके घर गोस्वामी टावर्स में रखी गई थी।

बता दें कि शुक्रवार को मनोज कुमार का निधन हो गया था। मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। देशभक्ति की फिल्में बनाने के कारण उन्हें भारत कुमार के नाम से भी जाना जाता है।

मनोज कुमार के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटे गया और उन्हें राजकीय सम्मान के साथ 21 तोपों की सलामी दी गई।

लाइव अपडेट्स

3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फूलों से सजी एम्बुलेंस, अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू 

मनोज कुमार की एम्बुलेंस को फूलों से सजाया गया। एम्बुलेंस के ऊपर एक्टर की पुरानी तस्वीर लगाई गई।

6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मनोज कुमार के अंतिम दर्शन करने पहुंचे लोग

मनोज कुमार के घर गोस्वामी टॉवर्स के बाहर जमा हुई भीड़। एक्टर के अंतिम दर्शन करने के लिए आए लोग।

10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अस्पताल से घर पहुंचा पार्थिव शरीर

मनोज कुमार का पार्थिव शरीर कोकिलाबेन अस्पताल से उनके घर लाया गया।

खबरें और भी हैं…



Source link