Skip to content

Top Stories

Top Stories

Primary Menu
  • Breaking News
  • UNIT CONVERTER
  • QR Code Generator
  • SEO META TAG GENERATOR
  • Background Remover Tool
  • Image Enhancer Tool
  • Image Converter Tool
  • Image Compressor Tool
  • Keyword Research Tool
  • Paint Tool
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
HOME PAGE
  • Home
  • Current Affairs
  • Karnataka DGP Murder Case Update; Om Prakash Wife | Mirch Powder | कर्नाटक के पूर्व DGP मर्डर केस में खुलासा: आरोप- पत्नी ने मिर्च पाउडर फेंका, बांधा और चाकू मारा; बेटा बोला- मां मानसिक बीमार
  • Current Affairs

Karnataka DGP Murder Case Update; Om Prakash Wife | Mirch Powder | कर्नाटक के पूर्व DGP मर्डर केस में खुलासा: आरोप- पत्नी ने मिर्च पाउडर फेंका, बांधा और चाकू मारा; बेटा बोला- मां मानसिक बीमार

VedVision HeadLines April 21, 2025
Karnataka DGP Murder Case Update; Om Prakash Wife | Mirch Powder | कर्नाटक के पूर्व DGP मर्डर केस में खुलासा: आरोप- पत्नी ने मिर्च पाउडर फेंका, बांधा और चाकू मारा; बेटा बोला- मां मानसिक बीमार


बेंगलुरु4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
ओम प्रकाश मार्च 2015 में राज्य के DGP नियुक्त हुए और 2017 में रिटायर हुए थे। - Dainik Bhaskar

ओम प्रकाश मार्च 2015 में राज्य के DGP नियुक्त हुए और 2017 में रिटायर हुए थे।

कर्नाटक के पूर्व DGP ओम प्रकाश की डेड बॉडी रविवार को बेंगलुरु स्थित घर में मिली थी। सूत्रों के मुताबिक मर्डर केस में नया खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक पति-पत्नी के बीच दोपहर में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था।

NDTV के मुताबिक इसके बाद पत्नी पल्लवी ने ओम प्रकाश पर मिर्च पाउडर फेंक दिया था। उन्हें बांधा और फिर चाकू घोंपकर हत्या कर दी। 68 वर्षीय ओम प्रकाश पर कांच की बोतल से भी हमला किया गया था।

वहीं, बेटे कार्तिकेश ने एक टीवी चैनल से कहा-

QuoteImage

मां पल्लवी कई गंभीर मानसिक बीमारियों से जूझ रही हैं। उन्हें 12 से शिजोफ्रेनिया (भ्रम, डर लगने की बीमारी) है, जिसका इलाज चल रहा है।

QuoteImage

पूर्व DGP ओम प्रकाश और उनकी पत्नी पल्लवी। जानकारी के मुताबिक, दोनों के बीच संपत्ति को लेकर झगड़े होते थे।

पूर्व DGP ओम प्रकाश और उनकी पत्नी पल्लवी। जानकारी के मुताबिक, दोनों के बीच संपत्ति को लेकर झगड़े होते थे।

‘पति घर में बंदूक लेकर घूमते हैं’ इधर, परिजन ने बताया कि पल्लवी अपने डर को लेकर बात करती थीं। पल्लवी ने दावा किया था कि उनके पति उन पर हमला कर सकते हैं। पल्लवी ने परिजन से ये भी कहा था कि मेरे पति अक्सर घर में बंदूक लेकर घूमते रहते हैं। लोगों का ये भी कहना है कि पल्लवी अक्सर भ्रम की स्थिति में रहती थीं और बिना मतलब की बातों से चिंता में पड़ जाती थीं।

पुलिस ने पत्नी से 12 घंटे पूछताछ की सूत्रों के अनुसार, हत्या के बाद ओम प्रकाश की पत्नी पल्लवी ने एक अन्य अफसर की पत्नी से बात की और उसे अपने पति की हत्या के बारे में बताया। हत्या होने के बाद बाद पुलिस क्राइम सीन पहुंची। पल्लवी (पत्नी) और बेटी को हिरासत में लिया और करीब 12 घंटे पूछताछ की।

जानकारी के मुताबिक, ओम प्रकाश के शरीर, पेट और छाती पर चाकू के कई घाव हैं।

बेटे की शिकायत पर केस दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ओम प्रकाश और पत्नी पल्लवी के बाद संपत्ति को लेकर विवाद था। ओम प्रकाश ने प्रॉपर्टी किसी रिश्तेदार को ट्रांसफर की थी। इसी के चलते दोनों के बीच लड़ाई होती रहती थी, जो बाद में हाथापाई तक आ गई।

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हत्या में उनकी बेटी की कोई भूमिका है या नहीं। ओम प्रकाश के बेटे की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। बेंगलुरु के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त विकास कुमार ने बताया कि पुलिस को रविवार सुबह करीब 4 बजे रिटायर्ड अफसर की मौत की सूचना मिली।

गृह मंत्री बोले- जांच में सबकुछ सामने आएगा कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा, ‘ओम प्रकाश की हत्या कर दी गई है। शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि उनकी पत्नी ने अपराध किया है, लेकिन इसकी जांच चल रही है। हमें इंतजार करना होगा। 2015 में जब मैं गृह मंत्री था, तब उन्होंने मेरे साथ काम किया था, वह अच्छे अधिकारी और अच्छे इंसान थे। ऐसा नहीं होना चाहिए था। जांच से सब कुछ सामने आ जाएगा।’

बिहार के रहने वाले थे ओम प्रकाश 1981 बैच के IPS अधिकारी ओम प्रकाश ने 2015 से 2017 तक राज्य के DGP और IGP के रूप में काम किया। बिहार के मूल निवासी प्रकाश ने अपना करियर हरपनहल्ली (तत्कालीन बेल्लारी जिला) में एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (ASP) के तौर पर शुरू किया था।

उन्होंने लोकायुक्त, फायर डिपार्टमेंट एंड इमरजेंसी सर्विस और क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) में DIG के रूप में भी काम किया। वे मार्च 2015 में राज्य के DGP नियुक्त हुए और 2017 में रिटायर हुए थे।



Source link

Continue Reading

Previous: 2025 NBA playoffs: Western Conference round one takeaways
Next: China warns nations not to cut U.S. trade deals at its expense

Related News

Elections aren’t for an exclusive club
  • Current Affairs

Elections aren’t for an exclusive club

VedVision HeadLines July 5, 2025
Oasis sends fans ‘‘Supersonic’‘ as long-awaited reunion tour starts in Cardiff
  • Current Affairs

Oasis sends fans ‘‘Supersonic’‘ as long-awaited reunion tour starts in Cardiff

VedVision HeadLines July 5, 2025
More and more influencers are offering financial advice on TikTok and YouTube. Should you take it?
  • Current Affairs

More and more influencers are offering financial advice on TikTok and YouTube. Should you take it?

VedVision HeadLines July 5, 2025

Recent Posts

  • Complete Guide to Pakistan Clothing
  • Elections aren’t for an exclusive club
  • If You Have Crypto and Use Firefox, Hackers are Targeting You
  • Oasis sends fans ‘‘Supersonic’‘ as long-awaited reunion tour starts in Cardiff
  • BKSY, CORZ & AMBA Offer Upside

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025

Categories

  • Current Affairs
  • Shopping
  • Uncategorized

You may have missed

Complete Guide to Pakistan Clothing
  • Uncategorized

Complete Guide to Pakistan Clothing

VedVision HeadLines July 5, 2025
Elections aren’t for an exclusive club
  • Current Affairs

Elections aren’t for an exclusive club

VedVision HeadLines July 5, 2025
If You Have Crypto and Use Firefox, Hackers are Targeting You
  • Uncategorized

If You Have Crypto and Use Firefox, Hackers are Targeting You

VedVision HeadLines July 5, 2025
Oasis sends fans ‘‘Supersonic’‘ as long-awaited reunion tour starts in Cardiff
  • Current Affairs

Oasis sends fans ‘‘Supersonic’‘ as long-awaited reunion tour starts in Cardiff

VedVision HeadLines July 5, 2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.