IMD Weather Update; Rajasthan MP Rainfall Heat Wave Alert | UP Rajasthan Heat Wave | राजस्थान में हीटवेव का रेड, तूफान का ऑरेंज अलर्ट: तेलंगाना ने लू को आपदा घोषित किया; यूपी-बिहार समेत 24 राज्यों में आंधी-बारिश

IMD Weather Update; Rajasthan MP Rainfall Heat Wave Alert | UP Rajasthan Heat Wave | राजस्थान में हीटवेव का रेड, तूफान का ऑरेंज अलर्ट: तेलंगाना ने लू को आपदा घोषित किया; यूपी-बिहार समेत 24 राज्यों में आंधी-बारिश


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update; Rajasthan MP Rainfall Heat Wave Alert | UP Rajasthan Heat Wave

नई दिल्ली59 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मौसम विभाग ने यूपी, बिहार समेत देश के 24 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का अनुमान जताया है। झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम और बिहार में भारी बारिश की आशंका है।वहीं, छत्तीसगढ़ में ओले और बिहार, पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।

राजस्थान में भयंकर गर्मी का दौर जारी करेगा। विभाग ने राज्य के पश्चिमी जिलों में गंभीर हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, पूर्वी भाग के जिलों में आंधी-तूफान का ऑरेंज अलर्ट है। बीते दिन जैसलमेर 46 डिग्री तापमान के साथ देश में सबसे गर्म रहा। अगले दो दिनों में राज्य का तापमान और बढ़ सकता है।

उधर तेलंगाना के 28 जिलों में कम से कम 15 दिनों तक हीटवेव (लू) की आशंका है। इसे देखते हुए सरकार ने लू को आपदा घोषित कर दिया है। सरकार ने लू लगने से मरने वालों के परिजन को 4 लाख रुपए की सहायता का भी ऐलान किया है। तेलंगाना ऐसा करने वाला संभवतः देश का पहला राज्य है।

जम्मू का मौसम अचानक बदला, आंधी से पेड़ उखड़े जम्मू में बुधवार शाम मौसम अचानक बिगड़ गया। तेज हवाओं और बारिश की वजह से सिविल सेक्रेटेरिएट की बाउंड्री का एक हिस्सा गिर गया। कई वाहन दीवार के मलबे की चपेट में आ गए। हालांकि किसी को चोट नहीं आई।

इसके अलावा शहर में मोबाइल टावर, पेड़ और बिजली के खंभे गिरने की भी खबर है। वहीं, रामबन जिले में ओले गिरने से कुछ पशुओं की मौत हो गई। ओले और बारिश के बाद भूस्खलन से राजौरी जिले के पास जम्मू-पुंछ नेशनल हाईवे बंद हो गया।

हिमाचल में कल से बारिश का ऑरेंज अलर्ट हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में ओले, बर्फबारी और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 18 से 22 अप्रैल तक प्रदेश में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।

इस वजह से प्रदेश के तापमान में करीब 5 से 7 डिग्री कम हो सकता है। हालांकि, 22 अप्रैल के बाद तापमान में फिर से बढ़ोतरी हो सकती है। विभाग ने बताया कि 15 अप्रैल तक प्रदेश में केवल 10 mm बारिश हुई है, जबकि इस दौरान 35 mm के आसपास बारिश होनी चाहिए। यह लगभग 70 प्रतिशत की कमी है।

राज्यों से मौसम की तस्वीरें…

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में बुधवार को भारी बारिश हुई।

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में बुधवार को भारी बारिश हुई।

तेज बारिश की वजह से शहर में जलभराव हो गया।

तेज बारिश की वजह से शहर में जलभराव हो गया।

अचानक आई बारिश की वजह से बचने की कोशिश करता लड़का।

अचानक आई बारिश की वजह से बचने की कोशिश करता लड़का।

अब राज्यों के मौसम का हाल…

मध्यप्रदेशः 3 दिन तेज गर्मी, फिर पारा लुढ़केगा; भोपाल, इंदौर-उज्जैन में 41° पहुंचेगा टेम्परेचर

मध्यप्रदेश में अगले 3 दिन तेज गर्मी का असर रहेगा। ग्वालियर, चंबल, इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में हीट वेव यानी, लू भी चल सकती है। बुधवार को प्रदेश के सभी जिलों में गर्मी बढ़ेगी। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और सागर संभाग में पारा 41 डिग्री के पार रहेगा। मौसम विभाग ने 18 अप्रैल तक तेज गर्मी की संभावना जताई है। पूरी खबर पढ़ें…

उत्तर प्रदेशः 48 घंटे बाद फिर होगी झमाझम बारिश; 38.2°C के साथ झांसी सबसे गर्म रहा

यूपी में मौसम तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज और कल पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। साथ ही दिन और रात के तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। वहीं मौसम विभाग ने 48 घंटे बाद 18 अप्रैल से आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

छत्तीसगढ़ः दुर्ग-बिलासपुर सहित 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; 3 दिन खराब रहेगा मौसम

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और साइक्लोन सर्कुलेशन की वजह से छत्तीसगढ़ में मौसम बदला हुआ है। 3 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट है। वहीं रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग सहित 20 जिलों में आज भी बूंदाबांदी के आसार हैं। आंधी-बारिश के बावजूद सबसे गर्म राजनांदगांव है, जहां 40 डिग्री टेम्प्रेचर है। रायपुर, जगदलपुर, रायगढ़ सहित कई जिलों में मंगलवार शाम को अंधड़ के साथ बौछारें पड़ीं। पूरी खबर पढ़ें…

बिहारः 22 जिलों में बारिश-आंधी का यलो अलर्ट;19 अप्रैल तक बदला रहेगा मौसम

बिहार में आज यानी बुधवार को भी मौसम बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने 22 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में हल्की बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। इस दौरान इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

पंजाबः 6 जिलों में आज बारिश की संभावना; तूफान भी आएगा, लू का यलो अलर्ट जारी

पंजाब में एक बार फिर भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। तापमान 41.2 डिग्री पर पहुंच गया है। बठिंडा सबसे गर्म रहा। 24 घंटे में तापमान में 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। यह सामान्य तापमान से 0.5 डिग्री ज्यादा है। हालांकि, आज एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके चलते मौसम विभाग ने 6 जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। पूरी खबर पढ़ें…

हरियाणा: आज बूंदाबांदी की संभावना; तेज हवाएं चलेंगी, सिरसा सबसे गर्म जिला

हरियाणा में आज (बुधवार) रात से मौसम में बदलाव आएगा। जिसके तहत तेज हवाएं चल सकती हैं और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की भी संभावना है। इसके बाद फिर से मौसम बदलेगा और मौसम साफ रहेगा। मंगलवार को सिरसा प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें…

हिमाचलः ओलावृष्टि-तूफान का ऑरेंज अलर्ट; 4 जिलों में हैवी रेन-फॉल, 5 दिन खराब रहेगा मौसम

हिमाचल के ज्यादातर क्षेत्रों में पांच दिन मौसम खराब रहेगा। प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से इस सप्ताह अच्छी बारिश होने का पूर्वानुमान है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) के आरेंज अलर्ट ने किसानों-बागवानों के चिंता बढ़ा दी है। IMD के अनुसार, 18 और 19 अप्रैल को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, शिमला और लाहौल स्पीति जिला में कुछेक स्थानों पर भारी ओलावृष्टि हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…



Source link