
- Hindi News
- National
- Drunk Passenger Molests Air Hostess On Delhi Shirdi IndiGo Flight | Arrested At Shirdi Airport
शिरडी2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

दिल्ली से शिरडी जा रही इंडिगो फ्लाइट में एक नशे में धुत यात्री ने एयर होस्टेस से छेड़छाड़ की। यह घटना शुक्रवार दोपहर की है, जब फ्लाइट शिरडी एयरपोर्ट पर लैंड हुई।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी पैसेंजर ने फ्लाइट के टॉयलेट के पास एयर होस्टेस को बैड टच किया। एयर होस्टेस ने तुरंत क्रू मैनेजर को इसकी जानकारी दी। एयरपोर्ट पर फ्लाइट लैंड होते ही सुरक्षा अधिकारियों को मामला बताया गया।
पुलिस ने आरोपी खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। मेडिकल जांच से पता चला है कि आरोपी ने शराब पी रखी थी। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है।
वाराणसी एयरपोर्ट पर भी एयर होस्टेस से छेड़छाड़ हो चुकी वाराणसी एयरपोर्ट पर 30 अगस्त 2024 को फ्लाइट में सवार यात्री पर एयर होस्टेस से छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। विमान में चढ़ते समय पैसेंजर ने यह हरकत की थी। क्रू मेंबर ने इसकी जानकारी अफसरों को दी।
क्विक रिस्पॉन्स टीम के साथ पहुंचे अफसरों ने यात्री को विमान से नीचे उतारने की कोशिश की तो उसने हंगामा कर दिया। आरोपी तेलंगाना का रहने वाला था। यात्री से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके परिजन को भी मामले की जानकारी दी थी।

साल 2023: आरोपी बगल में बैठी महिला का शरीर टटोलने लगा था
नवंबर 2023 में इंडिगो की 6E-5319 फ्लाइट में एक महिला पैसेंजर के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई। महिला ने बताया कि फ्लाइट की लाइट्स धीमी होने के बाद वह सो गई थीं। तभी बगल में बैठे शख्स ने आर्मरेस्ट ऊपर कर दिया और गलत तरीके से छूने लगा।
पहले तो महिला को शक हुआ, फिर उसने सोने का नाटक किया। कुछ देर बाद आरोपी ने उसके शरीर को टटोलना शुरू कर दिया। महिला डर के कारण चिल्ला नहीं पाई और पूरी तरह फ्रीज हो गई। यह मामला सामने आने के बाद आरोपी पर कार्रवाई की गई।