Assam Pakistan Supporter Arrest Update; Himanta Biswa Sarma | Pahalgam Attack | असम में पाकिस्तान का समर्थन कर रहे दो गिरफ्तार: पहलगाम हमले के बाद 39 को हिरासत में लिया; CM सरमा बोले- गद्दारों के खिलाफ कार्रवाई जारी
Hindi News National Assam Pakistan Supporter Arrest Update; Himanta Biswa Sarma | Pahalgam Attack दिसपुर13 मिनट पहले कॉपी लिंक मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दो पाकिस्तानी समर्थकों की गिरफ्तारी की जानकारी दी। असम में पहलगाम हमले के बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का समर्थन करने वाले लोगों पर लगातार कार्रवाई हो रही है। असम पुलिस…
- Hindi News
- National
- Assam Pakistan Supporter Arrest Update; Himanta Biswa Sarma | Pahalgam Attack
दिसपुर13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दो पाकिस्तानी समर्थकों की गिरफ्तारी की जानकारी दी।
असम में पहलगाम हमले के बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का समर्थन करने वाले लोगों पर लगातार कार्रवाई हो रही है। असम पुलिस ने शनिवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को X पर पोस्ट कर बताया कि भारत की धरती पर पाकिस्तान का समर्थन करने वाले गद्दारों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। अब तक पाकिस्तान का समर्थन करने वाले 39 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
मुख्यमंत्री ने शनिवार की कार्यवाही के बारे में बताया कि 2 लोग होजाई और साउथ सालमारा-मनकाचर जिलों से पकड़े गए हैं।

‘भारत में पाकिस्तान का बचाव करने वाले देशद्रोही’
इससे पहले शनिवार शाम में पाकिस्तान का समर्थन करने के लिए एक व्यक्ति को असम के धुबरी जिले से गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने बताया कि उसका नाम अमर अली है। ससे पहले एआईयूडीएफ (ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट) पार्टी के विधायक अमीनुल इस्लाम को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उन पर आरोप है कि उन्होंने पाकिस्तान और पहलगाम हमले का समर्थन किया था।
2 अप्रैल को एक चुनावी सभा में मुख्यमंत्री सरमा ने चेतावनी दी कि जो भी पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाएगा, उसकी टांगें तोड़ दी जाएंगी। साथ ही जनता से अपील की कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय सेना के लिए प्रार्थना करें ताकि दुनिया में जहां भी पाकिस्तानी आतंकी छिपे हों, उन्हें सजा दी जा सके।
पहलगाम हमले में 26 टूरिस्ट मारे गए
पहलगाम के नजदीक बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को आतंकियों ने 26 टूरिस्ट की हत्या कर दी थी। इनमें एक नेपाली नागरिक भी था। 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। हमला उस वक्त किया गया, जब बैसरन घाटी में बड़ी तादाद में पर्यटक मौजूद थे। मृतकों में UP, गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा के पर्यटक हैं। नेपाल और UAE के एक-एक टूरिस्ट और 2 स्थानीय भी मारे गए।

————————
पहलगाम हमले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
पाकिस्तानी महिला से शादी करने वाला जवान CRPF से बर्खास्त:पत्नी की डिटेल्स छिपाई थी, वीजा खत्म होने के बाद भी उसे छिपाए रखा

पाकिस्तानी महिला से शादी करने वाले जवान मुनीर अहमद को सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) ने नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। CRPF की 41 बटालियन के जवान मुनीर अहमद पर आरोप है कि उसने पाकिस्तान के सियालकोट में रहने वाली मीनल खान से शादी की है। उसने वीजा खत्म होने के बाद भी मीनल को अवैध तरीके से भारत रखा। पूरी खबर पढ़ें…