Skip to content

Top Stories

Top Stories

Primary Menu
  • Breaking News
  • UNIT CONVERTER
  • QR Code Generator
  • SEO META TAG GENERATOR
  • Background Remover Tool
  • Image Enhancer Tool
  • Image Converter Tool
  • Image Compressor Tool
  • Keyword Research Tool
  • Paint Tool
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
HOME PAGE
  • Home
  • Current Affairs
  • anil-vij-attack-on-mamta-banerjee | अनिल विज का ममता बनर्जी पर तंज-हिंसा उनका शौक: एक्शन फिल्म जैसी बंगाल की स्थिति, तहव्वुर पर बोले-अब तोते की तरह उगलेगा राज – Ambala News
  • Current Affairs

anil-vij-attack-on-mamta-banerjee | अनिल विज का ममता बनर्जी पर तंज-हिंसा उनका शौक: एक्शन फिल्म जैसी बंगाल की स्थिति, तहव्वुर पर बोले-अब तोते की तरह उगलेगा राज – Ambala News

VedVision HeadLines April 13, 2025
anil-vij-attack-on-mamta-banerjee | अनिल विज का ममता बनर्जी पर तंज-हिंसा उनका शौक: एक्शन फिल्म जैसी बंगाल की स्थिति, तहव्वुर पर बोले-अब तोते की तरह उगलेगा राज – Ambala News


अंबाला में हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने वक्फ बिल को लेकर पश्चिम बंगाल में चल रही हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा और कहा कि ममता बनर्जी को रियल टाइम एक्शन फिल्में देखने का शौक है।

.

दरअसल मंत्री अनिल विज पत्रकारों से बात कर रहे थे जब उन्होंने ये बातें कहीं। उन्होंने आगे कहा कि ये सब अब ममता बनर्जी का शौक बन गया है जिसमें सड़कों पर आग लग रही है, लोगों की दुकानें जल रही हैं और लोग एक दूसरे का पेट फाड़ते रहते हैं। ये सब देखना ममता बनर्जी का शौक है और वो कुछ महीनों के बाद ये एक्शन फिल्में देख लेती हैं।

संसद से पारित कानून पर विरोध का मामला चिंता का विषय

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि बंगाल में हो रही हिंसा पहली बार नहीं है। यह हिंसा समय-समय पर दोहराई जाती है। उन्होंने कहा कि संसद के दोनों सदनों से पारित कानून के खिलाफ विरोध का मामला चिंता का विषय है। ममता बनर्जी की सरकार को इस बारे में सोचना चाहिए। ऐसा क्यों हो रहा है? ऐसा सिर्फ उनके राज्य में ही क्यों हो रहा है?

कैबिनेट मंत्री अनिल विज

कैबिनेट मंत्री अनिल विज

दिग्विजय सिंह पर हमला

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा भाजपा के दस नेताओं को आईएसआई एजेंट बताए जाने पर पलटवार करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह का काम कहानियां गढ़ना है। पहले चंदा मामा की कहानियां हुआ करती थीं, अब दिग्विजय सिंह की कहानियां हैं। मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस का काम देश के गद्दारों से हाथ मिलाना है, भाजपा का एक भी नेता देश के गद्दारों से हाथ नहीं मिला सकता।

आतंकी तहव्वुर अब तोते की तरह सारे राज उगलेगा

मुंबई हमले के मुख्य साजिशकर्ता आतंकी तहव्वुर द्वारा एनआईए के सामने पाकिस्तान के राज उगलने पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि 166 लोगों की मौत का जिम्मेदार तहव्वुर अब तोते की तरह बोलेगा और सारे राज उगलेगा कि उसने यह सब किसके आदेश पर किया।



Source link

Continue Reading

Previous: Walgreens (WBA) Stock Rises as Private Equity Eyes a Turnaround
Next: Bitcoin price tags $86K as Trump tariff relief boosts breakout odds

Related News

Muharram beyond the main procession: the pulse of faith in smaller ashoorkhanas
  • Current Affairs

Muharram beyond the main procession: the pulse of faith in smaller ashoorkhanas

VedVision HeadLines July 5, 2025
At least 13 dead in Texas following flash floods
  • Current Affairs

At least 13 dead in Texas following flash floods

VedVision HeadLines July 5, 2025
Caitlyn Jenner’s manager dead aged 29 after tragic cliff accident
  • Current Affairs

Caitlyn Jenner’s manager dead aged 29 after tragic cliff accident

VedVision HeadLines July 5, 2025

Recent Posts

  • Soham Parekh caught secretly working for multiple Silicon Valley startups at once
  • Muharram beyond the main procession: the pulse of faith in smaller ashoorkhanas
  • cheqd and ASI Alliance team up to address AI identity crisis with verifiable credentials
  • At least 13 dead in Texas following flash floods
  • “Whispers in the Rye” by Anastasia Fursova

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025

Categories

  • Current Affairs
  • Shopping
  • Uncategorized

You may have missed

Soham Parekh caught secretly working for multiple Silicon Valley startups at once
  • Uncategorized

Soham Parekh caught secretly working for multiple Silicon Valley startups at once

VedVision HeadLines July 5, 2025
Muharram beyond the main procession: the pulse of faith in smaller ashoorkhanas
  • Current Affairs

Muharram beyond the main procession: the pulse of faith in smaller ashoorkhanas

VedVision HeadLines July 5, 2025
cheqd and ASI Alliance team up to address AI identity crisis with verifiable credentials
  • Uncategorized

cheqd and ASI Alliance team up to address AI identity crisis with verifiable credentials

VedVision HeadLines July 5, 2025
At least 13 dead in Texas following flash floods
  • Current Affairs

At least 13 dead in Texas following flash floods

VedVision HeadLines July 5, 2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.