Skip to content

Top Stories

Top Stories

Primary Menu
  • Breaking News
  • UNIT CONVERTER
  • QR Code Generator
  • SEO META TAG GENERATOR
  • Background Remover Tool
  • Image Enhancer Tool
  • Image Converter Tool
  • Image Compressor Tool
  • Keyword Research Tool
  • Paint Tool
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
HOME PAGE
  • Home
  • Current Affairs
  • IMD Weather Update; Rajasthan MP up bihar Heat Wave Alert | Mumbai delhi | MP-राजस्थान सहित 14 राज्यों में आज हीटवेव का अलर्ट: उत्तर प्रदेश में तापमान 47 डिग्री पहुंच सकता है; 12 राज्यों में आंधी-बारिश
  • Current Affairs

IMD Weather Update; Rajasthan MP up bihar Heat Wave Alert | Mumbai delhi | MP-राजस्थान सहित 14 राज्यों में आज हीटवेव का अलर्ट: उत्तर प्रदेश में तापमान 47 डिग्री पहुंच सकता है; 12 राज्यों में आंधी-बारिश

VedVision HeadLines April 23, 2025
IMD Weather Update; Rajasthan MP up bihar Heat Wave Alert | Mumbai delhi | MP-राजस्थान सहित 14 राज्यों में आज हीटवेव का अलर्ट: उत्तर प्रदेश में तापमान 47 डिग्री पहुंच सकता है; 12 राज्यों में आंधी-बारिश


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update; Rajasthan MP Up Bihar Heat Wave Alert | Mumbai Delhi

21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
अगले 5 दिन राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली सहित कई राज्यों में तापमान 5 डिग्री तक बढ़ सकता है। - Dainik Bhaskar

अगले 5 दिन राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली सहित कई राज्यों में तापमान 5 डिग्री तक बढ़ सकता है।

मौसम विभाग ने बुधवार को दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश सहित 14 राज्यों में हीटवेव की चेतावनी जारी की है। इस दौरान कई राज्यों में तापमान 3-5 डिग्री तक बढ़ सकता है। उत्तर प्रदेश में अगले 5 दिन में अधिकतम तापमान 47 डिग्री पहुंचने का अनुमान है।

राजस्थान के 4 जिलों में आज लू का यलो अलर्ट है। 14 शहरों में मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर पहुंच गया। वहीं, MP के 6 जिलों में हीटवेव के आसार है। खजुराहो, नौगांव, पन्ना, सीधी में तापमान 45 डिग्री या इससे अधिक रह सकता है।

वहीं, मौसम विभाग ने कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मणिपुर सहित 12 राज्यों में आज बारिश की संभावना जताई है। अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 27 अप्रैल तक भारी बारिश का अलर्ट है। असम और मेघालय में तेज आंधी-तूफान की आशंका है।

अगले 2 दिनों का मौसम अपडेट

  • 28 अप्रैल तक राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, उत्तर प्रदेश में हीटवेव रहेगी।
  • बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में अगले 2 दिन तक तेज गर्मी पड़ेगी।
  • अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम में 27 अप्रैल तक बारिश होने की संभावना है।

राज्यों के मौसम के फोटो..

गर्मी के चलते उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए मेटिंग बिछाई गई है। ताकि पैर ना जले।

गर्मी के चलते उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए मेटिंग बिछाई गई है। ताकि पैर ना जले।

राजस्थान के बीकानेर में हीटवेव के कारण सड़कों पर निकलने से लोग बच रहे हैं।

राजस्थान के बीकानेर में हीटवेव के कारण सड़कों पर निकलने से लोग बच रहे हैं।

महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में गर्मी की वजह से कुएं सूख गए हैं।

महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में गर्मी की वजह से कुएं सूख गए हैं।

राज्यों के मौसम का हाल…

राजस्थान: 4 जिलों में लू चली, 14 शहरों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार, कोटा में सबसे ज्यादा रहा तापमान

राजस्थान में एक बार फिर तेज गर्मी पड़ने लगी है। मंगलवार को जयपुर, कोटा, उदयपुर, नागौर, डूंगरपुर समेत कई शहरों में तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया। 14 शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज हुआ। बाड़मेर, गंगानगर, चित्तौड़गढ़, कोटा में लू चली और गर्मी तेज रही। पूरी खबर पढ़ें…

MP: अप्रैल के आखिरी में भीषण गर्मी का अलर्ट, पैर न जले इसलिए महाकाल मंदिर में बिछाई मेटिंग

मध्यप्रदेश में अप्रैल के आखिरी दिनों में भीषण गर्मी का अलर्ट है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर समेत कई शहरों में पारा 43 डिग्री के पार पहुंच सकता है, जबकि खजुराहो, नौगांव, पन्ना, सीधी में तापमान 45 डिग्री या इससे अधिक रह सकता है। वहीं, लू भी चलेगी। पूरी खबर पढ़ें…

पंजाब: कल से 3 दिन तक लू का अलर्ट, बठिंडा सबसे गर्म, तापमान 41.7°C, अस्पताल अलर्ट मोड पर

पंजाब में पिछले कुछ दिनों से लगातार गर्मी पड़ रही है। अब तापमान 41.7 डिग्री पर पहुंच गया है। बठिंडा सबसे गर्म रहा। 24 घंटे में तापमान में 0.7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, यह सामान्य तापमान से 2.1 डिग्री ज्यादा हो गया है। वहीं, मौसम विभाग ने आज से तीन दिन यानी 25 अप्रैल तक कुछ जगहों पर लू चलने का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…

हरियाणा: 14 जिलों में लू का यलो अलर्ट, 8 जिले ग्रीन जोन में, पलवल सबसे गर्म, तापमान 42°C

हरियाणा में बुधवार को मौसम साफ रहेगा। अब फिर से लोगों को गर्मी सताने लगेगी। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार से प्रदेश के 14 जिलों में लू चलने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसके तहत सिरसा, फतेहाबाद, जींद, भिवानी, हिसार, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात जिले में गर्मी का असर रहेगा। पूरी खबर पढ़ें…

हिमाचल: मौसम साफ, धूप खिलेगी:कल से ऊंचे क्षेत्रों में बारिश, 4 शहरों का पारा 35 पार, मनाली का तापमान 8 डिग्री बढ़ा

हिमाचल प्रदेश में आज मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। इससे तापमान में उछाल आएगा। बीते 24 घंटे के दौरान भी धूप खिलने से 13 शहरों का पारा 30 डिग्री पार और 4 शहरों का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो गया है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, कल से प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस दोबारा एक्टिव हो रहा है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Continue Reading

Previous: AMMK already part of NDA, says Dhinakaran
Next: Hilton free night certificates: How to earn them and maximize their value

Related News

T.N. trains college teachers to set question papers testing students’ analytical, problem-solving skills
  • Current Affairs

T.N. trains college teachers to set question papers testing students’ analytical, problem-solving skills

VedVision HeadLines July 5, 2025
Fentanyl seizures are up at the U.S. northern border — but Canada is still a very small player
  • Current Affairs

Fentanyl seizures are up at the U.S. northern border — but Canada is still a very small player

VedVision HeadLines July 5, 2025
Oasis honours late footballer Diogo Jota with emotional on-stage tribute
  • Current Affairs

Oasis honours late footballer Diogo Jota with emotional on-stage tribute

VedVision HeadLines July 5, 2025

Recent Posts

  • More retailers are opening coffee shops to appeal to customers who may not want to spend the big bucks—but still want a cup of joe
  • Why CISOs Are Focusing On Doing More With Less in 2023 – Blog | Menlo – Blog
  • T.N. trains college teachers to set question papers testing students’ analytical, problem-solving skills
  • Fentanyl seizures are up at the U.S. northern border — but Canada is still a very small player
  • Oasis honours late footballer Diogo Jota with emotional on-stage tribute

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025

Categories

  • Current Affairs
  • Shopping
  • Uncategorized

You may have missed

More retailers are opening coffee shops to appeal to customers who may not want to spend the big bucks—but still want a cup of joe
  • Uncategorized

More retailers are opening coffee shops to appeal to customers who may not want to spend the big bucks—but still want a cup of joe

VedVision HeadLines July 5, 2025
Why CISOs Are Focusing On Doing More With Less in 2023 – Blog | Menlo – Blog
  • Uncategorized

Why CISOs Are Focusing On Doing More With Less in 2023 – Blog | Menlo – Blog

VedVision HeadLines July 5, 2025
T.N. trains college teachers to set question papers testing students’ analytical, problem-solving skills
  • Current Affairs

T.N. trains college teachers to set question papers testing students’ analytical, problem-solving skills

VedVision HeadLines July 5, 2025
Fentanyl seizures are up at the U.S. northern border — but Canada is still a very small player
  • Current Affairs

Fentanyl seizures are up at the U.S. northern border — but Canada is still a very small player

VedVision HeadLines July 5, 2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.