
सागर के सानौधा में विवाद के बाद तोड़फोड़, आगजनी की घटना हुई। पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े।
सागर के सानौधा में शनिवार को दो पक्षों में विवाद के बाद भीड़ ने दुकान में आग लगा दी। उपद्रवियों ने आसपास की दुकानों में तोड़फोड़ भी कर दी। उपद्रव की सूचना मिलते ही सानौधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को समझाइश देकर मामला शांत कराने की कोशिश की, लेकि
.
हालात बिगड़ते देख आसपास के थानों का पुलिस बल भी बुलाया गया। पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और हल्का बल प्रयोग कर उपद्रवियों को खदेड़ दिया।
नरयावली विधायक प्रदीप लारिया का कहना है कि गांव की एक युवती को वर्ग विशेष का युवक अपने साथ ले गया, जिसको लेकर विवाद गरमाया है। आरोपी युवक आपराधिक प्रवृत्ति का है।
गांव में तनावपूर्ण हालात हैं। एसपी विकास शाहवाल, एएसपी लोकेश सिन्हा, एसडीओपी प्रकाश मिश्रा समेत अन्य अधिकारी मौके पर हैं। गांव में भारी पुलिस बल तैनात है।
5 तस्वीरों में देखिए उपद्रव और पुलिस का एक्शन…

गुस्साए लोगों ने दुकान में आग लगा दी और कुछ दुकानों में तोड़फोड़ कर दी।

लड़की को साथ ले जाने के आरोपी की दुकान का सामान जल गया।

उपद्रवियों ने आरोपी की दूसरी दुकानों में तोड़फोड़ भी की।

पुलिस ने भीड़ को समझाइश देकर मामला शांत कराने की कोशिश की।

लोग नहीं माने तो पुलिस ने गैस के गोले दाग कर उपद्रवियों को चेतावनी दी।

पुलिस ने लोगों को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग किया।

लोगों के तितर-बितर होने के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात है।
विधायक और एसपी भी घायल पथराव के दौरान नरयावली विधायक प्रदीप लारिया को पैर में चोट लगी। वहीं एसपी विकास शाहवाल के हाथ के अंगूठे में पत्थर लगा है। दोनों घायल हुए हैं।

विधायक प्रदीप लारिया को पैर में चोट लगी है।

वीडी बोले- बीजेपी सरकार है, सख्त कार्रवाई होगी सानौधा उपद्रव को लेकर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि लव जिहाद और अपनी पहचान छिपाकर बेटियों को गुमराह करने वालों को किसी भी हालत में नहीं छोड़ा जाएगा। ऐसी गतिविधियां नहीं करने दी जाएंगी।

ये खबर भी पढ़ें…
जज की नानी का कान काटा, गला घोंटा, झुमकियां चुराई:राजगढ़ में घर में घुसकर की हत्या राजगढ़ के सारंगपुर में चोरों ने घर में घुसकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी। चोर सोने की झुमकियां के साथ एक कान भी काटकर ले गए। बुजुर्ग घर में अकेली थी। बुजुर्ग जावरा की सिविल जज जूनियर डिवीजन शिवानी राठौर की नानी थीं। सूचना के बाद वे भी घटनास्थल पर पहुंचीं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…